GYM जाने से पहले क्या करे ? | GYM करने से पहले 9 Tips को Follow करे।

 Exercise; चाहे आप इसे प्यार करें या नफरत, हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि यदि आप इसे करने जा रहे हैं, तो यह जितना संभव हो उतना फायदेमंद और प्रभावी होना चाहिए। हम चाहे तो घरमे भी workout कर सकते हैं लेकिन gym में जो equipments मिलेंगे वो घरमे मिलना मुश्किल है। इसलिए exercise के लिए gym जाना अच्छा रहेगा। आज हम कुछ tips के बारेमे जानेंगे जो gym जाने से पहले क्या करे तो चलिए जानते है की gym जाने से पहले क्या करे....

GYM जाने से पहले क्या करे   GYM करने से पहले 9 Tips को Follow करे।
Make Better Yourself!


1. GYM जाने का सही उम्र क्या है ?


यह सलाह दी जाती है कि 17-18 वर्ष सबसे अच्छी उम्र है जहां जिम में कसरत करने का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सकता है। यह पुरुषों में मजबूत, मांसपेशियों, दुबले और स्वस्थ शरीर और महिलाओं के बीच पतली और स्वस्थ रूपरेखा का कारण बन सकता है। जिम ज्वाइन करते समय हमेशा सावधान रहें।

और एक प्रमुख body building website के अनुसार, यह सलाह दी जाती है कि 14 साल की उम्र के बाद gym में workouts करना आदर्श है, क्योंकि तब तक यौवन शुरू हो जाता है और प्राकृतिक विकास खत्म हो जाता है। फिटनेस विशेषज्ञ नीरज सुराणा कहते हैं, ''बच्चों के लिए व्यायाम करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. उन्हें एक खेल अपनाना चाहिए।

2. GYM जाने का सही टाइम क्या है ?

morning में Workout करें या evening में दोनों ही सही है लेकिन सबसे effective टाइम कौन सा है मैं आपको आज बताऊंगा और reason भी दूंगा ऐसा क्यों है कि कौन सा टाइम ज्यादा effective है। वैसे दोनों टाइम Workout के लिए अच्छा है evening में या morning में लेकिन जो ज्यादा effective है मैं समझता हूं वह evening में है।  अब evening का टाइम ज्यादा effective क्यों है
क्योंकि जो morning में जाते हैं और रात को सो जाते हैं तो सुबह खाली पेट चले जाते हैं , कुछ खास diet नहीं लेते वैसे ही चले जाते हैं तो बॉडी ज्यादा लोड उठाने के लिए दिक्कत होता है।

जब आप जिम जाते हैं तो जो आप मिल लेते है जिम जाने से पहले उसमें एक अच्छा carbs होना चाहिए।  तब आप अच्छे से हेवी लिफ्ट कर सकते हो। और जो लोग morning में जाते हैं वह अच्छे से अपने मिल नहीं ले पाते जिसकी वजह से ज्यादा वजन उठाने में दिक्कत होती है।  उसके वजह से उनके energy थोड़ा काम हो जाता है तो वह उतना लिफ्ट नहीं कर पाते। 

मेरे हिसाब से आप morning में जिम जाकर देखो और इवनिंग में भी जाकर देखो जितना लिफ्ट morning में कर पाएंगे उससे ज्यादा आप evening में कर करेंगे।

EVENING में जिम जाने का फायदा।

morning में जाने से और एक प्रॉब्लम है जब आप morning में जिन करके आते हो फिर आप स्कूल , कॉलेज  या फिर जॉब पर जाते हो, दिन भर काम करते हो तो बॉडी को आराम नहीं मिलता है और जब तक आपके बॉडी को आराम नहीं मिलेगा तब तक muscles gain होने में थोड़ा दिक्कत हो सकता है।  और अगर आप evening में जिम करते हो तो आपको रात में पूरा आराम मिलता है। रात को पूरा आराम करने से आपके बॉडी को पूरा टाइम मिल जाता है muscles बनाने में।

3. GYM जाने से पहले क्या खाये? | Gym से पहले क्या खाना चाहिए?

जिम में WORKOUT करने से पहले कुछ खा लेना चाहिये। WORKOUT करने से बॉडी से बहत एनर्जी खर्च होता है , इसलिये जिम में कभी खाली पेट नहीं जाना चाहिये।  और ऐसा कुछलेना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले फैट और प्रोटीन खाएं क्‍यूंकि यह शरीर में जा कर एनर्जी पैदा करता है। लेनिक जरुरत से ज्‍यादा न खाएं।

जिम जाने से पहले, 
बादाम
प्रोटीन शेक
उबला हुआ अंडा (केबल सफ़ेद भाग )
केला
सेब
या बिना चाय की कॉफी और चाय पी सकते हैं।
अंडा को उबला के पीले भाग को निकाल के सफ़ेद भाग को खाया जाए तो शरीर में बहुत एनर्जी आती है।

4.  जाने से पहले क्या न खाये?


5 Foods जिन्हें आपको workout से पहले कभी नहीं खाने चाहिए। नहीं तो आपके workout की performance बिगड़ सकती है। आपको gym में उल्टी आ सकती है।

1. workout से पहले गलती से भी दूध न पिएं क्योंकि ये एक slow digestive Food है जिसकी वजह से आपका पेट भरा भरा रहेगा।

2.  कच्चा केला workout से पहले केला खाना एक best option है, पर ध्यान रहे केला पका हुआ हो। कच्चा या कुछ ज्यादा ही पका हुआ केला कभी ना खाएं।

3. Sugar Foods workout से दो घंटे पहले न तो Sugar वाली चीज खाएं और ना ही पिएं। नहीं तो आपकी पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।

4. नमकीन या रोस्टेड फूड्स, इसे खाने से आपके performance जिम में हलकी पड़ जाती है। इसलिए workout से दो घंटे पहले नमकीन चीज ना खाएं।

5. flax seeds यानी अलसी के बीज workout से पहले इसे खाने से पेट फूलना या खट्टी डकार आने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।


5. जिम करते समय क्या पीना चाहिए? - जिम करते समय कौन सा पानी पीना चाहिए?

जब भी आप जिम जाये तो आप अपने साथ पानी की बोतल जरुर लेकर जाएं, क्योंकि जरूरी है।  जब हम exercise करते हैं तो उस समय हमारे शरीर का पानी पसीने बन कर बह जाता है ,इसलिए शरीर को थोड़ा थोड़ा पानी जरुर देना चाहिए।  जब आपके शरीर का पूरा पानी खत्म हो जाता है तो कमजोरी आने लगति है, जिसकी कारण आप सही से अपनी exercise नहीं कर पाते। इसलिए आप जिम जाने से पहले अपने जिम बैग में एक पानी की बोतल जरूर रखे  क्योंकि यह आपको जिम करते समय पीना बहुत जरूरी है।और पानी के साथ साथ glucose भी ले सकते है , इसे आपको काफी ज्यादा फायदा होगा क्योंकि glucose पीने से आपके शरीर को ताकत मिलती है।

बहत लोग  जिन करते समय बिल्कुल भी पानी नहीं पीते हैं और बिना पानी पिए ही अपना workout complete कर देते हैं।  लेकिन यह जिम करने का बहुत ही गलत तरीका है क्योंकि नहीं करना चाहिए आपको समय - समय पर थोड़ा - थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
क्योंकि GYM करते समय पसीना के जरिये शरीर का पानी की मात्रा कम होने लगती है और अगर आप बिच बिच में पानी नहीं पिएंगे तो आपको डिहाइड्रेशन (dehydration) का खतरा बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपको चक्कर भी आ सकता है और आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।
जिम करते वक्त आपको हर 15  मिनट में थोड़ा थोड़ा पानी पीना चाहिए। कई सरे लोग पानी की बोतल में supplements मिला कर लाते हैं।  protein supplement और creatine supplement ..

जिम करते समय कौन सा supplement पीना चाहिए?
  जिम करते समय सबसे ज्यादा फायदा जो देगा वह है creatine supplement क्योंकि creatine supplement हमें एनर्जी प्रदान करता है और हमें exercise करते समय एनर्जी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।

और जो लोग कोई भी supplement का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं वह लोग अपने साथ glucose water या सादा पानी भी लेकर पी सकते हैं।


6. कितने समय gym करना चाहिए ? | रोज कितनी देर Exercise करे जल्दी Body बनाने के लिए 


दोस्तों , मोटे और पतले लोगो के लिए अलग अलग Exercise Time Limit होने ज़रूरी है क्यों की, हमें हमारी Body Shape के अनुसार Exercise करनी चाहिए।

जो बहुत पतले और कमज़ोर होते हैं,  जिनको weight और Muscles बनानी हैं, ऐसे लड़कों को Exercise Time Limit  नियम जरूर Follow करना चाहिए।   Body बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा Exercise ना करे, ऐसे करने से आपकी सेहत के लिए बहत हानिकारक हो सकती है।
और हां, अच्छे body बनाने के लिए exercise से ज्यादा diet की जरूरत है, अच्छे diet की।

अगर आप ज्यादा Time Exercise करेंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ पायेगा, क्योंकि जितनी Calories आपने खाने के द्वारा ली होंगी वो तो Workout करने में ही खर्च हो जायेंगी.

इसलिए आप ज़्यादा टाइम Exercise न करे और खाने में ज़्यादा ध्यान दे। जब लगातार 5-6 महीने आप ऐसा करोगे तो आपको आपकी Body में काफी अच्छा बदलाब देखने को मिलेगा और आपका वजन भी बढ़ चुका होगा।
पतले लोगो को 1 hour से ज़्यादा Exercise नहीं करनी चाहिए।

जो मोटे हैं, जिनका वजन ज्यादा है. ऐसे लड़कों का  Muscles बनाने के साथ अपना वजन कम करना भी होता है। 
इसलिए ऐसे लड़कों को Gym में ज्यादा समय exercise करना जरुरत होती है.

ऐसे लोग कम से कम 1 hour 30 minutes आप Workout करें। इसका कारण ये है की आपको अपना मोटापा भी कम करना होता है, जिसके लिए आपको ज्यादा Calories Burn करनी होती हैं. मतलब Calories  घटना है।

जितनी ज्यादा देर आप Exercise करते हैं, उतनी ही ज्यादा आपकी Calories घटता  हैं। तो ज्यादा वजन वालों को Exercise ज़्यादा देर करनी चाहिए रोजाना।

7. Gym करने के बाद क्या खाये ? | जिम से आने के बाद क्या क्या खाना चाहिए? - Gym diet chart in hindi


Exercise करने के बाद आपको थोड़ी देर आराम करना चाहिए। पसीना सूखने दे, उसके बाद आपको सबसे पहले पानी पीना हैं। workout करते समय शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता हैं, अगर बॉडी को पर्याप्त पानी न मिला तो शरीर में dehydration की समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए Exercise के बार आप सबसे पहले पानी पिए।
जिम में 30 से 40 मिनट workout करने के बाद शरीर को Protein की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। Protein Exercise  से टूटी muscles को रिपेयर करने का कार्य करता हैं,  जिससे muscles तेजी से grow होती हैं। साथ ही जिम में Exercise के बाद शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए एक सीमित मात्रा में carbohydrates लेना भी सही माना जाता हैं। और साथ साथ ये सरे भी खा सकते हैं, जैसे की...,
अंडा (Egg)
चिकन ब्रेस्ट(Chicken breast)
मछली (fish)
पनीर (cheese)
अंकुरित अनाज (7 से 8 घंटा भिगोके रखा हुआ अनाज)
केला (banana)
पीनट बटर (Peanut Butter)
प्रोटीन सप्लीमेंट (Protein Supplements)

8. Gym करने के बाद बॉडी में दर्द - Body Pain After Exercise in Hindi


जिम करने के बाद बहुत दर्द होता है और यह दर्द तुरंत पता नहीं चलता है, यह 12 से 24 घंटे के बाद पता चलता है। और 2 से 3 दिन तक रहता है। जिम करने से हमें दर्द क्यों होता है? क्योंकि हम जब weightlifting (वजन उठाना ) करते हैं तब  आपके टिशूज में क्रैक आ जाते हैं। डरने की कोई बात नै ये normal है., लेकिन इस बात का ज़रूर ध्यान रखना की पहले दिन से ही आप ज़्यादा वजन न उठाये।

आप जब भी workout खत्म करते हैं, तो उसके बाद स्ट्रेचिंग (stretching) करना न भूलें। वर्कआउट के दौरान muscle fibers छोटे हो जाते हैं। लेकिन, स्ट्रेचिंग से इनमें फर्क पड़ता है और बाद में दर्द कम हो जाता है।




9. GYM near by me - gym near me - best gym near me - gym near me with fees 


दोस्तों , जब हमें जिम जाने का मन होता है जब हम बॉडी बनानेको ठानलेते है उस वक्त एक समस्या हमारे सामने आ जाता है की हमारे आस पास कितने दूर पर gym है और सबसे best gym  कौनसे है ? ये जाने में थोड़ा मुश्किल हो सकता है की कौनसा gym सबसे बेस्ट है और कौन कितना fees लेते है,
कोई बात नहीं दोस्तों आप यहाँ CLICK करके पूरा पता लगा सकते है की आपके आस पास कितने gym है और कौनसा अच्छा है पूरी जानकारी पा सकते है।



यहाँ पर जाने के बाद आपको कुछ नहीं करना है बास आपको आपकी CITY नाम या Area Pincode डालना है।


CONCLUSION;


दोस्तों ;आज हमने क्या सीखा ? GYM जाने से पहले क्या करे?और GYM करने से पहले इस 9 Tips को ध्यान में रखना चाहिए ,हमें अगर gym जाने से पहले क्या करे पता ही न हो तो हम मुस्किलो में पद सकते है। इसलिए आप अगर पहली बार gym जाने के बारेमे सोच रहे हो तो पहले ऊपर दिए गए tips को समझो फिर जाओ।
आप सभी को दिल से सुक्रिया इस article को पूरा पढ़ने के लिए और आपका जो भी सुझाव है आप comment box में जरूर लिखे।
THANKS |

1 comment:

  1. reed more -https://www.status4you.in/2022/11/blog-post.html

    ReplyDelete